{"_id":"5f48f9e78ebc3e1758044180","slug":"horoscope-today-29-august-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 29 August 2020: शनिवार को बलवान हैं इन छह राशि वालों के ग्रह, लाभ के बन रहे हैं योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 29 August 2020: शनिवार को बलवान हैं इन छह राशि वालों के ग्रह, लाभ के बन रहे हैं योग
Sat, 29 Aug 2020 07:17 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 29 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम पर ध्यान दें। अकेला महसूस ना करें, नहीं तो चिंता महसूस होगी और शरीर खराब होगा। काम के सिलसिले में ध्यान रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय कुछ खास बात करेगा, जो आपको बड़ी पसंद आएगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खुद पर भरोसा रख कर काम करना ही असरदार रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। गृहस्थ जीवन में प्यार रहेगा। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन रात होते-होते कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम को बढ़ाने पर होगा और अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने पर होगा। इनकम अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय से दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा लेकिन वह किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कमजोर है। विरोधियों से सावधान रहें। काम पर पूरा ध्यान दें। काम में कोई गलती नहीं आएगी लेकिन खुद को मानसिक रूप से कमजोर ना होने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़ा मायूस होंगे।