{"_id":"5f478fb98ebc3e3d1850cb50","slug":"horoscope-today-28-august-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 28 August 2020: शुक्रवार को प्रबल हैं इन छह राशि वालों के सितारे, भाग्य का मिलेगा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 28 August 2020: शुक्रवार को प्रबल हैं इन छह राशि वालों के सितारे, भाग्य का मिलेगा साथ
Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 28 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास भी रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। उनसे कोई बेनिफिट मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार के साथ तनाव भी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आपको अपने प्रिय की बुद्धिमानी देख कर बड़ी खुशी होगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपका खुद पर विश्वास जमेगा जिससे आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। मेहनत करना जारी रखें। इनकम बढ़ेगी। घर में पैसों की आवक होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की काली छाया आ सकती है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निश्चिंत रहें और अपने प्रिय के बारे में घर वालों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी प्रोन्नति होने या सैलरी में इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग बनेंगे। शादीशुदा जीवन भी खुशियों से महक उठेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको कोई बढ़िया गिफ्ट देगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपने लिए कुछ नई चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी तनाव की स्थितियां जन्म लेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा, फिर भी जल्दबाजी में आकर कोई बात ना करें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आपकी काम पर पकड़ बनेगी।