Horoscope, January 27: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र देव आज धनु राशि में स्थित हैं। आज का पंचांग माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शतभिषा नक्षत्र है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में स्थित है।
{"_id":"5e2d7bff8ebc3e4ae95298b9","slug":"horoscope-today-27-january-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"27 जनवरी राशिफल: सोमवार के दिन इन 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
27 जनवरी राशिफल: सोमवार के दिन इन 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल
Mon, 27 Jan 2020 10:31 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
27 जनवरी का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन धन प्राप्ति के उद्देश्य से बेहतर रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ अपने मित्रों की सहायता से भी आप को आर्थिक तौर पर मदद मिलेगी। आप अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे और उनके माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग से आप कामों में सफलता अर्जित करेंगे। काम के सिलसिले में आज आप काफी मेहनती रहेंगे और धार्मिक कामों में अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है क्योंकि आप अपने दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। आपको काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका काम दूसरों को प्रेरणा देगा। परिवार का माहौल भी बहुत खूबसूरत रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग आप को रोमांच से भर देगी। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपको काम में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज आप को पदोन्नति मिल सकती है। आपकी तरक्की होगी। आपको प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है लेकिन फिर भी कामों में सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने के मौके मिलेंगे। परिवार को साथ लेकर किसी पिकनिक पर घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी आज के दिन को इंजॉय करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। बिना चाहे खर्चों को एकदम से आपके ऊपर पड़ जाने से आप काफी परेशान महसूस करेंगे और इससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अपनी सुख-सुविधा पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे जिससे आर्थिक कमजोरी का एहसास हो सकता है। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए तो उसमें आपको अपने रूठे हुए प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। आप रोजमर्रा की तरह अपने काम को ठीक से निभाएं।