Today Horoscope in Hindi, 27 August, 2020
- दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
- पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 अगस्त 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होगा। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। पूरे जोश के साथ हर काम को करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवन साथी का मन अच्छा नहीं होगा और वह झगड़ा कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे को दिल से स्वीकार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको मेहनत करनी होगी और अपने काम से काम रखना होगा, तभी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। खर्चों में तेजी आएगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ दिल से जुड़ेंगे और दोनों आपस में अपने जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपको खुश रखने में कसर बाकी नहीं रखेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। खर्चे अधिक होंगे। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सुखद समाचार मिलेंगे। कर्ज उतरेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी धाक जमेगी।