Today Horoscope in Hindi, July 22, 2020
- दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
- पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 22 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आप आज के दिन निकले उत्साह में रहेंगे लेकिन परिवार की कुछ चुनौतियां आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, सावधानी रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा समय का आनंद उठाएंगे।
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा। कामों में सफलता तेजी से मिलेगी लेकिन सरकारी काम में बाधा ना पहुंचाएं वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज के दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और भोजन भी सही समय पर सही मात्रा में और सही तरीके का करें। काम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी योजनाएं फलीभूत हो कर आप के हक में फैसला सुनाएंगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी धार्मिक रवैया अपनाएगा। घर में कोई पूजा पाठ बड़े स्तर पर हो सकती है। प्रेम जीवन में संलग्न लोग अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए कोशिश करते नजर आएंगे। रिश्ते में गहराई बढ़ेगी।
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए कुछ नई समाचार लेकर आएगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं जो अचानक से आपके बैंक बैलेंस पर असर डाल सकते हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से बात को अच्छे से मोड़ लेंगे और अपनी इनकम से किसी तरह खर्चों को पूरा कर पाएंगे। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।