Daily Horoscope, February 20: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित है।
{"_id":"5e4cec6f8ebc3ef2a3502de2","slug":"horoscope-today-20-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 फरवरी राशिफल: महाशिवरात्रि से पहले इन 5 राशियों का हो जाएगा भाग्योदय, पढ़ें गुरुवार का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
20 फरवरी राशिफल: महाशिवरात्रि से पहले इन 5 राशियों का हो जाएगा भाग्योदय, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Thu, 20 Feb 2020 09:07 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
rashifal
- फोटो : rashifal
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। दिन की शुरुआत ही आपके लिए अच्छे फायदे के साथ हो सकती है। आपको भाग्य के कारण कोई बड़ी परियोजना हाथ में आ सकती है जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। परिवार के बुजुर्गों में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी अच्छा रहेगा। शादिशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत जारी रहेगी। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और आपको काम में तारीफ मिलेगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आज का दिन दोपहर तक आपके लिए कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। कामों में रुकावट आएगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदलेगी और आपका भाग्य प्रबल हो जाएगा जिसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा। लंबी यात्राएं आपके भाग्य को बढ़ाएंगी और आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन दोपहर बाद आपके मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। धन की कमी हो सकती है और स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। भाग्य में थोड़ी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आपकी राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक परिस्थितियां बड़ी विकट रह सकती हैं। आपका स्वास्थ्य भी खराब होगा। खर्चे भी काफी होंगे। किसी से लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है लेकिन दोपहर बाद दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के प्रति आपकी सोच बढ़िया होगी। आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। काम के सिलसिले में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत आपके लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन के लिये दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी मनोरंजक यात्रा पर अपने प्रिय के साथ जा सकते हैं।