{"_id":"5f3d0559d165a66e9c3959f3","slug":"horoscope-today-20-august-2020-in-hindi-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 20 August 2020: गुरुवार को बन रहा है शिव योग, इन छह राशियों के लिए है शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 20 August 2020: गुरुवार को बन रहा है शिव योग, इन छह राशियों के लिए है शुभ
Thu, 20 Aug 2020 10:06 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 20 Aug 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 20 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। घरेलू खर्च बढ़ेगा। इससे आपकी इन्कम प्रभावित होगी। परिवार के लोगों का आपसी भाईचारा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार के छोटों के साथ बैठकर उनसे उनकी समस्याओं को सुनेंगे। रिश्तेदार और पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। नौकरीपेशा लोगों को किसी विरोधी से सक्रिय सावधान रहना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा फिर भी कुछ अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बॉस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन में आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।