फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 November 2020: शुभ योग में कर्क, सिंह और मकर समेत पांच राशियों के लिए दिन रहेगा अच्छा

Thu, 19 Nov 2020 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 19 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...


Horoscope Today 19 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत चीजों को लेकर अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार आएगा और तंदुरुस्ती का लाभ उठाएंगे। आज किसी ट्रैवलिंग से लाभ मिल सकता है। कुछ लोग तीर्थ यात्रा करने भी जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से काम की सलाह मिलेगी, जिससे आप अपने हर  काम को और बढ़िया बना पाएंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। जीवन को सामान्य रूप से बिताएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे।
 
Horoscope Today 19 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन अनुमान से थोड़ा कमजोर हो सकता है। खासतौर से सेहत को लेकर,  अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और जरूरत पड़े, तो डॉक्टर से दवाई भी लेकर आए। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में तनाव से कुछ परेशान नजर आएंगे क्योंकि इसका असर आपके सेहत के साथ-साथ आपके काम पर भी पढ़ सकते हैं। अच्छा ही होगा कि उनसे खुलकर बात करें और अपनी शंका बताएं क्योंकि मानसिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति को प्रभावित करेगा। आज ट्रेवलिंग करने के लिए अच्छा समय नहीं है। धन की हानि हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पिताजी को सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई प्रॉब्लम आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के घरवालों से खुश होकर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 19 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन ठीक तरीके से गुजरेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद आज आप कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को आज खूबसूरत तरीके से बताएंगे।  जीवनसाथी का सहयोग आपके काम में आज आपको मिल सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी वह पीछे नहीं हटेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज भी अच्छे नतीजे हासिल हो गए जबकि जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके लिए दिनमान खुशी की खबर लेकर आएगा। आपका प्रिय आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएगा। आपके बीच रोमांस परिवार में सदस्यों के बीच  घर में हो सकती है, लेकिन बड़ों का सम्मान बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 19 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा और स्वच्छ जल पीना जरूरी क्योंकि उसी से संबंधित परेशानियां आपको दिक्कत दे सकती हैं। खर्चों में आज बढ़ोतरी होगी। कोई बेवजह की यात्रा आ जाएगी, जिस पर आपको अच्छा खर्च करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने  जीवन को लेकर थोड़े चढ़े चढ़े हो सकते हैं क्योंकि जीवनसाथी गुस्सा दिखाएगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा और वह अपनी कोई बात मनवाने की जिद कर सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रिय का मनमाना रवैया परेशान कर सकता है। इन सभी वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है और काम के सिलसिले में आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed