Horoscope Today 18 November 2020: पांच राशियों को भाग्य का साथ और धन लाभ होने के संकेत, पढ़ें बुधवार का राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आज आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी, जिससे आपको अच्छे लाभ मिलेगे। आपकी खुशी में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम जीवन खुशी से व्यतीत होगा और दांपत्य जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ अगले वर्ष की कुछ प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा, लेकिन आपके ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में बहुत सारी बातें एक साथ चलेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव मे रहेगे। शरीर में थकावट कमजोरी महसूस होगी, जिसकी वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। उसका ध्यान रखना जरूरी होगा। अपने खानपान पर भी ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन कमजोर है। निवेश करने से बचें। शादीशुदा जीवन में जीवन साथी के सहयोग में कमी आएगी। उन्हें रिश्ते में कुछ बोरियत महसूस होगी, तो उन्हें कहीं घुमाने की प्लानिंग करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका नाम होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज काफी भागदौड़ रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज कुछ अच्छे असाइनमेंट हाथ में आ सकते हैं और यदि इन पर सही से काम करेंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा, लेकिन बिजनेस पार्टनर से तनातनी भी हो सकती हैं, इसलिए बेहद सोच समझकर किसी काम में हाथ डालें। यदि नौकरीपेशा है तो दिनमान अनुकूल रहेगा और आपके विरोधी शांत रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी। प्रेम संबंध बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सेहत सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। गैस की शिकायत भी परेशान कर सकती है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे भी सिर आ सकते हैं। इससे आपका खर्चा बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को दूर करने का आज अच्छा दिन है। आपसी बातचीत करें। आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार के लोग भी पूरी तरह से सहयोग करेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्ग आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है।