दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और स्वाति नक्षत्र है। चंद्रमा आज तुला राशि में स्थित है।
18 जनवरी राशिफल: शनिवार को इन छह राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न होगा। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने के लिए दिन बेहतर है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस पर ध्यान दें।
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्राओं पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं। बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण बेहद खुशनुमा रहेगा।
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारेंगे। दोनों साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार के मामले में दिन बेहतर रहने वाला है।
आपके लिए दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माताजी आज के दिन को बेहतर तरीके से जिएंगी। उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी पॉकेट पर बोझ पड़ेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें।