Daily Horoscope, February 16: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है।
{"_id":"5e47d6d18ebc3ee5cf02ff3b","slug":"horoscope-today-16-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 फरवरी का राशिफल: रविवार के दिन सूर्य देव चमका देंगे इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
16 फरवरी का राशिफल: रविवार के दिन सूर्य देव चमका देंगे इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sun, 16 Feb 2020 09:03 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
rashifal
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अनुकूल रहेगा और व्यापार में जबरदस्त लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफलता का नया मार्ग खोलेंगी। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपका खूब मन लगेगा। आप के ट्रांसफर के योग बने हुए हैं, यदि आप ट्रांसफर चाहते हैं तो प्रयास करें, सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आज का दिन हल्का-फुल्का रहने वाला है। मीठी मीठी बातों से अपने मन को खुश रखने का प्रयास करें।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आज आपका दिन थोड़ा अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी से रहे। किसी से व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है और धन हानि भी हो सकती है। खर्चे आपके अधिक ही रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा और आप अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताएंगे। महिलाओं का सम्मान करें और धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति से बचें। आज अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आपके लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में गर्माहट लेकर आएगा और आप और आपके साथी बीच प्यार बढ़ेगा, लेकिन फिर भी तल्ख़ियां भी हो सकती हैं। आज आप अपना कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे और कोई अच्छा व्यक्ति आपके जीवन में आप से टकरा सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और पारिवारिक जीवन भी सुकून से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो उसमें आप थोड़े व्यस्त रहेंगे और एक से अधिक कामों में हाथ डालने के कारण कार्यों को समय से संपन्न करने में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आपके लिए आज का दिन प्रॉपर्टी के मामले में बहुत अनुकूल रहेगा और यदि आपने पूर्व में प्रयास किया है तो आज किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन परिवार में थोड़ी परेशानी का आलम हो सकता है, इसकी वजह आपकी माताजी का व्यवहार अथवा उनका चिड़चिड़ापन रहेगा। आप उनकी कद्र करते हैं, इसलिए उनसे प्यार से बात करें और माहौल को अनुकूल बनाने का प्रयास करें। प्यार के मामले में दिन काफी बेहतर रहेगा। आज आप अपने प्रियतम को अपने घरवालों से मिला सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिसकी वजह से काफी हद तक आज का दिन बेहतर रहेगा।