फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today, 12 September 2020: छह राशि वालों के लिए लाभकारी है शनिवार का दिन, शनिदेव बरसाएंगे कृपा

Sat, 12 Sep 2020 07:44 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 12 Sep 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 12 September 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 12 September, 2020                   

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 




 

Horoscope Today 12 September 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आपका हौसला बढ़ेगा लेकिन गले में दर्द या बाजू में दर्द की समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। गुस्से से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा लेकिन जीवन साथी आपका साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी।

Horoscope Today 12 September 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। पारिवारिक झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। एक दूसरे से नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे, फिर भी परिवार में तनाव रहेगा। सेहत के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया होने से कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में थोड़ी कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से घंटों बातें करके खुद को खुश रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 12 September 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन में नई उमंगे जागेंगी और कुछ नया करने का प्लान फाइनल करेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। इनकम भी बढ़िया रहेगी। गवर्नमेंट से कोई बेनिफिट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी और एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में थोड़ा तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 12 September 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। बेतरतीब खर्चों से परेशान होंगे, इसलिए अपने धन का सदुपयोग करने के बारे में सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा। रिश्ते में ईमानदारी रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed