Daily Horoscope, February 10: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मघा नक्षत्र है। चंद्रमा आज सिंह राशि में स्थित है।
{"_id":"5e3fbcf18ebc3ee5b802e11d","slug":"horoscope-today-10-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 फरवरी राशिफल: सोमवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
10 फरवरी राशिफल: सोमवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान
Mon, 10 Feb 2020 09:26 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
rashifal 10 february
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आज का दिन आपके काम के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी और आपके काम में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को अपने दिल की बात खुलकर बताएंगे जिससे वह काफी खुश होंगे और वह भी आपके प्रति प्रेम को जाहिर करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए ऐसे दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य से सफलता मिलेगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आज के दिन पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का सुख और सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे मिलेंगे। केवल आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आप बीमार पड़ सकते हैं और इसलिए आपको अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। इनकम में वृद्धि होने से मन हर्षित होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और आपका मन खुश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आज का दिन किसी सुखद और आनंद आनंद दायक यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। इस यात्रा से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होने से आप खुश रहेंगे। आज आपको आपके ऑफिस से कोई वाहन मिल सकता है जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आज के दिन आप का पूरा ध्यान अपने परिवार पर रहेगा। धन कैसे बचे, यह सोचने पर आप समय लगाएंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े होंगे। आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थितियां रहेंगी लेकिन आपको थोड़ा संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन के साथ अब यदि आपके कैरियर की बात करें तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई समस्या हो सकती है और जो लोग किसी प्रकार के बिजनेस में शामिल हैं, उन्हें आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए।