फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 October 2020: वृष, तुला समेत पांच राशियों को मिल सकता है मुनाफा, जानें गुरुवार का राशिफल

Thu, 08 Oct 2020 10:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 08 Oct 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 08 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Today Horoscope in Hindi, 08 October, 2020                   


आज 08 अक्तूबर दिन गुरुवार है। हिंदूं पंचांग के अनुसार आज षष्ठी तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में है और वरीघा योग बन रहा है। जिस कारण से अशुभ योग बन रहा है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

Horoscope Today 08 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के लोग आज अपने दोस्तों से काफी वार्तालाप करेंगे, हो सकता है आज आप ट्रैवलिंग भी करें और आज की गई यात्रा आपके लिए बड़ी महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इससे आपको भविष्य के लिए कुछ अच्छे संपर्क स्थापित हो सकते हैं। इनके संपर्क से आने वाले समय में बहुत फायदा मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आपकी वाणी में मिठास बरसेगी, जिससे आपका जीवन साथी बड़ा खुश होगा और यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपका प्रिय आपके लिए कुछ खास करेगा।
Horoscope Today 08 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातक आज खुद को कुछ निरंकुश महसूस कर सकते हैं, इसलिए आज जो मन में आएगा। वह करेंगे और आज आपको किसी की परवाह नहीं होगी, लेकिन अपने काम में ध्यान ना लगाना। आप को मुसीबत में डाल सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज चुप रहने में ही भलाई है क्योंकि मुंह खोलते ही झगड़ा होगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही बातों को जाहिर करें। इनकम के मामले में आज का दिन आपको आगे बढ़ने के लिए कुछ नया अवसर प्रदान करेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 08 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अंदर से खुश होंगे आपका कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा, जिसकी वजह से अपने कामों को लेकर आप काफी सजग होंगे और एक नए जोश और जुनून के साथ कार्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यदि किसी सरकारी काम में हाथ डाला है, तो आज उस में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ के प्रबल योग बनेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज के दिन आपके गृहस्थ जीवन को मानो संजीवनी मिलेगी और आप अपने जीवन साथी के साथ आनंदित रहेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपकी वाणी में मिठास झलकेगी, जो आपके प्रिय को आपका मुरीद बना देगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 08 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के लोग आज अच्छी इनकम का लाभ उठाएंगे। इससे मन में हर्ष की भावना होगी और आप अपने कुछ पुराने कामों को भी शुरू करने का विचार बनाएंगे। आपको अपने बड़े भाइयों से अच्छा सपोर्ट मिल सकता है, इसलिए यदि मन में कोई बात है, तो उनके सामने बताएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की किसी बात को लेकर शक जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे और आप अपने जीवन साथी के महत्व को स्वीकार करेंगे। आपकी जॉब में आज कुछ बदलाव होने की संभावना बन सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed