Today Horoscope in Hindi, July 03, 2020
03 जुलाई राशिफल: शुक्रवार को कटेगी इन छह राशि वालों की चांदी, धन लाभ के हैं प्रबल योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको दिक्कत दे सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। इनकम कम होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। भाग्य के सहारे कुछ काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने से बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत एकदम से बिगड़ सकती है। अचानक से धन हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी योग्यता आपको फायदा देगी। परिवार का माहौल भी शानदार नतीजे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।