दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
Horoscope Today 01 December 2020: दिसंबर महीने का पहला दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य नतीजे लेकर आएगा। खर्चों में तेजी रहेगी और परिवार में जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में प्रेम रहेगा। जीवन साथी से रिश्ता खूबसूरत रहेगा। वे व्यापार के मामले में आपको कोई अच्छी मदद दे सकते हैं। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मन में जो बेचैनी और असमंजस की भावना थी, वह आज दोपहर बाद खत्म हो जाएगी। परिवार के छोटे सदस्यों से सपोर्ट मिलेगा और किसी प्रेम से जुड़े मामले में भी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपकी मां जी को कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में कोई रुकावट नहीं आएगी। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन आज सुख देगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक खर्चों की अधिकता रहेगी, जो दोपहर बाद थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन अपने विरोधियों से सावधान रहें। उनकी वजह से भी कुछ खर्च हो सकते हैं और वह परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। नौकरी के लिए आपका प्रयास आपको सफलता देगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। निजी जीवन में थोड़ी परेशानी होगी। ससुराल के लोगों सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। बच्चों से सुख मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन मान मध्यम रहेगा। दोपहर तक आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी और इनकम बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चे तेजी पकड़ेंगे, जो आप का ध्यान अपनी और खींच लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और इससे सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम के परिवर्तन से सर्दी या जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी पूरी तरह से सपोर्टिव रहेगा। प्रेम जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा।