फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Transit 2020: धनु राशि में गुरु का गोचर दिलाएगा इन सात राशि वालों को महासफलता

Thu, 25 Jun 2020 02:24 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 25 Jun 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
guru transit 2020 in 30 June Know prediction
धनु राशि में गुरु गोचर 2020 - फोटो : Pixabay

देवगुरु बृहस्पति 30 जून को अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर धनु में गोचर करेगा। धनु राशि में गुरु केतु के साथ युति बनाएगा। गुरु अपनी स्वराशि में 20 नवंबर 2020 तक रहेगा। इसके बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। लेकिन सात राशियों के लिए यह बहुत ही शानदार रहने वाला है। ये राशियां इस प्रकार हैं -  

guru transit 2020 in 30 June Know prediction
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मेष राशि
राशि से भाग्य भाव में बृहस्पति का आना आपकी परेशानियों में कमी लाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता तथा संतान के दायित्व की पूर्ति के योग। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्रा और विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।

guru transit 2020 in 30 June Know prediction
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन राशि
गुरु की अनुकूलता आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है किंतु साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह का कार्य संपन्न करवाना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru transit 2020 in 30 June Know prediction
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया

सिंह राशि
राशि से पंचम भाव में बृहस्पति का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेषकर के विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। आय के साधन बढ़ेंगे, रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा किंतु परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

विज्ञापन
guru transit 2020 in 30 June Know prediction
rashi

तुला राशि
राशि से पराक्रम भाव में बृहस्पति का गोचर आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि तो कराएगा किंतु, कई बार अति उत्साही होने के कारण आप नुकसान भी उठा सकते हैं इसके लिए सावधान रहें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। विदेश यात्रा के लिए वीजा का आवेदन करना सफल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed