फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Rashi Parivartan 2021: आज गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानें तुला राशि के लोगों पर प्रभाव

Sat, 20 Nov 2021 06:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Nov 2021 06:08 AM IST
विज्ञापन
guru rashi parivartan 2021 jupiter transit in aquarius effect on tula rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला

Guru Ka Rashi Parivartan 2021: आज 20 नवंबर को सबसे बड़े और सबसे शुभ ग्रह गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आकर विराजमान हो जाएंगे। गुरु कुंभ राशि में 12 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। इसके बाद यह कुंभ राशि से निकलकर स्वयं की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ के राशि परिवर्तन से सभी जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। गुरु किसी एक राशि में गोचर करते हुए उसमें लगभग 12 महीने का समय बिताते हैं। गुरु ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। पहला धनु और दूसरा मीन राशि का। गुरु कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। गुरु अपनी उच्च राशि यानी कर्क राशि में रहते हुए अच्छा फल प्रदान करते हैं,जबकि मीन राशि में रहते हुए साधारण फल देते हैं।

guru rashi parivartan 2021 jupiter transit in aquarius effect on tula rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में गुरु ग्रह का महत्व और राशि परिवर्तन का समय
बृहस्पति देव शिक्षा क्षेत्र, ज्ञान-विज्ञान, शोधपरक कार्य, प्रवचनकर्ता, धर्म तथा अध्यात्म से जुड़े क्षेत्र, बैंकिंग सेक्टर, लेखन, प्रकाशन तथा संपादन के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर की यात्रा समाप्त करके 20 नवंबर की मध्य रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक असर कारक रहता है। 

guru rashi parivartan 2021 jupiter transit in aquarius effect on tula rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि पर गुरु का प्रभाव

राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनोंसे चली आ रही कार्यबाधा दूर होगी। सरकारी विभागों में भी प्रतिक्षित कार्यो का निपटारा होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru rashi parivartan 2021 jupiter transit in aquarius effect on tula rashi
साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में गुरु ग्रह और तुला राशि पर प्रभाव
शुभता प्रदान करने वाले गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। ये 13 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं पूरे साल गुरु ग्रह किन-किन स्थितियों में रहेंगे और तुला राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे।

- साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे।
- जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे।
- 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
- साल के आखिर में यानी 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे। 

तुला राशि- साल 2022 में तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर पांचवें भाव में रहेगा। इस वर्ष आपके लिए धन के नए-नए और अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed