फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Uday 2025: 100 वर्षों बाद बृहस्पति युवा अवस्था में गतिमान, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त प्रमोशन और पैसा

Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
सार

Guru Gochar: वैदिक ज्योतिष में जब ग्रह युवा अवस्था में होता है, तो उसका प्रभाव सबसे ज्यादा और स्पष्ट होता है, जिससे कुछ राशियों को धन, सफलता और मान-सम्मान की विशेष कृपा मिलती है। यह समय परेशानियों से उबरकर प्रगति और नई दिशा पाने का शुभ अवसर होता है।

विज्ञापन
Guru Purnima 2025 Jupiter Brings Fortune and Growth to These Lucky Signs in hindi
Guru uday ka rashiyon par prabhav - फोटो : adobe stock

Guru Uday 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह युवा अवस्था में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव अधिक बलवान और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस समय देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और बारह से अठारह अंश तक की स्थिति में ये अपनी युवा अवस्था में माने जाते हैं। गुरु की यह अवस्था शुभता और विस्तार का संकेत देती है। ऐसे समय में धर्म, शिक्षा, व्यापार, परिवार और समाज से जुड़ी घटनाओं पर इसका असर तेज़ी से पड़ता है।


Sawan Somvar 2025: सावन सोमवार का रखने जा रहे हैं व्रत ? जान लें पूजा की संपूर्ण सामग्री
इस स्थिति में कुछ राशियों पर गुरु की विशेष कृपा बनी हुई है। इन जातकों को अचानक धन लाभ, कार्यों में सफलता, भाग्य का साथ और मान-सम्मान मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग लंबे समय से किसी परेशानी या रुकावट का सामना कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। यह समय मेहनत का फल पाने और जीवन को नई दिशा देने का उपयुक्त अवसर है। योग्य लोग इस चरण में अच्छी उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
Samsaptak Yog 2025: सूर्य-चंद्र ने बनाया समसप्तक राजयोग, इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी खुशखबरी

Guru Purnima 2025 Jupiter Brings Fortune and Growth to These Lucky Signs in hindi
आपके काम-काज और व्यापार में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का युवा अवस्था में चलना बहुत शुभ रहेगा। गुरु आपकी राशि से सप्तम और दशम भावों का स्वामी है, जबकि दशम भाव में शनि की उपस्थिति है। इस कारण शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस समय आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। साथ ही आपके काम-काज और व्यापार में वृद्धि होगी। उच्च पदों पर रहने वाले लोगों से संबंध मजबूत होंगे और जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होने के योग बनेंगे। विदेश यात्रा का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।

Guru Purnima 2025 Jupiter Brings Fortune and Growth to These Lucky Signs in hindi
मित्रों से लाभ मिलेगा और शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का युवा अवस्था में चलना अत्यंत लाभकारी होगा। गुरु आपकी राशि से आय के भाव पर ग्रहण कर रहा है, जहां सूर्य देव भी स्थित हैं। गुरु पंचम और अष्टम भावों का स्वामी भी है। इस समय संतान की प्राप्ति संभव है और आप किसी कोर्स या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों से लाभ मिलेगा और शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2025 Jupiter Brings Fortune and Growth to These Lucky Signs in hindi
बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा और व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का युवा अवस्था में चलना करियर और व्यापार के लिए शुभ है। गुरु आपकी राशि से कर्म भाव में स्थित है और साथ ही आपकी कुंडली में चतुर्थ और सप्तम भावों का स्वामी भी है। इस समय आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और आप महंगी वस्तुएं खरीद सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा और व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक समृद्धि और उन्नति का है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed