{"_id":"643cc7673e92adad95066c41","slug":"guru-gochar-2023-jupiter-in-aries-transit-effects-on-all-zodiac-signs-in-hindi-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Gochar 2023: बृहस्पति का 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Gochar 2023: बृहस्पति का 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Mon, 17 Apr 2023 09:43 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल से मेष राशि में गुरु-चांडाल योग
- फोटो : अमर उजाला
देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस यात्रा के मध्य ये 4 सितंबर को सायं 7 बजकर 40 मिनट पर वक्री होंगे और 31 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर मार्गी होंगे। मेष राशि पर इनके गोचर का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि पर गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। इस अवधि के मध्य अपने अंदर जिद और आवेश न पैदा होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी किंतु कार्यक्षेत्र में कहीं न कहीं बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।

वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।

मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा विशेष करके नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। इस अवधि के मध्य उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा पर विपरीत असर न पड़ने दें।