इस हफ्ते साल का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार दीपावली आने वाला है। दीपावली और इस हफ्ते ग्रहों का संयोग आपकी राशि पर क्या असर डालेगा, क्या आपके ऊपर रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, जानिए इस दीपावली आपके भाग्य में क्या आने वाला है।
मेष राशिः लाभ के अवसर आपके सामने आने वाले हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस हफ्ते किसी भी प्रकार की अनावश्यक बहस में ना पड़ें, जहाँ तक हो सके इस टाल दें क्योंकि इससे आपको कुछ तनाव हो सकता है। थोड़ी सी और कड़ी मेहनत करने से ना डरें, क्योंकि यही आपको कैरियर की ऊंचाई पर पहुँचने में मदद करेगी। किसी दोस्त से लम्बे समय से चला आ रहा रिश्ता भी किसी खास रिश्ते में बदल सकता है। न्यायालय में यदि किसी मामले की सुनवाई है तो आपको लाभ हो सकता है। व्यवसाय में भी आपको हर तरह का अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। इस समय अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
वृष राशिः आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यदि गत दिनों से आपके घर में अशांति का माहौल है तो इस सप्ताह अपने सारे पारिवारिक क्लेश को भूल परिवार मे मेलजोल बढ़ा सकते हैं। किसी भी परेशानी को दूर करने का हल है कि मिलजुल कर उसका सामना किया जाए और इस सप्ताह आपको भी ऐसा ही करना पड़ा सकता है। अपने करीबियों का पूरा ध्यान रखें और उन्हें खुश करने की हर संभव कोशिश करें। कार्य क्षेत्र मे भी आप किसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। उपहार मिलने का योग बना हुआ है।
मिथुन राशिः जीवन में सुखद बदलाव आ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। किसी सामूहिक आयोजन में आपको शामिल होना पड़ सकता है जहां आपको लोगों के मुंह से अपनी तारीफ सुनने को मिल सकती है। यदि पिछले कुछ समय से आप कामकाजी जीवन की व्यस्तताओं के कारण परिवार को समय नहीं दे सके हैं तो इस सप्ताह अधिकतर जातकों को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ आरामदायक समय बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप इस समय का उपयोग अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सुखद परिवर्तनों को लाने के लिए भी कर सकते हैं।
कर्क राशिः वाणी पर नियंत्रण रखें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने शब्दों के इस्तेमाल से पहले बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके शब्द उनको आहत कर सकते हैं जो आपके करीब हैं। हालांकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही मधुर रहने के आसार हैं जिससे आपको एक आतंरिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। आपके सम्मान में बढ़ावा होने और आपके पूरे जीवन में सुधार होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं बशर्ते अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और कार्यों को थोड़ी गंभीरता के साथ पूरा करें।