फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राशि के लोगों के लिए नुकसानदायक रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

Sat, 24 Jun 2017 07:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 24 Jun 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 24th june
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign

जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िः अचानक पैसा आने की संभावना

daily rashiphal 24th june
मेष राश‌ि

कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिए चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आप में से कुछ को बड़े रोचक व्यक्ति भी मिलेंगे। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाए। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।  आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं।

वृष राश‌िः किसी बहस में ना पड़े

daily rashiphal 24th june
वृष राश‌ि

आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। पिछले दिनों जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः खर्च भरा रहेगा दिन

daily rashiphal 24th june
म‌िथुन राश‌ि

परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है।

विज्ञापन

कर्क राशिः लोन मामले में कोई शुभ समाचार

daily rashiphal 24th june
कर्क राशि

यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे।  यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा, लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed