{"_id":"58fa097c4f1c1b92338b4951","slug":"daily-rashiphal-24th-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम में क्षेत्र में कर्क राशि वालों को मिलेंगे नए बदलाव, जानें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
काम में क्षेत्र में कर्क राशि वालों को मिलेंगे नए बदलाव, जानें राशिफल
Mon, 24 Apr 2017 07:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Mon, 24 Apr 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला रहेगा आपके हक में
2 of 13
मेष राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। आज आपके प्यार की जिन्दगी शुरू हो सकती है। आप अपने सपनों के सौदागर से मिल सकते हैं। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। मगर आपको ताकतवर, हठ पूर्वकता और भावुकता की जरूरत है ताकि आप अच्छे स्वास्थ्य की तरफ आने वाली हर परेशानी को दूर कर दें।
वृष राशिःअभी ना बदलें नौकरी
3 of 13
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे, लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। आप स्वास्थ्य के मामले में आज अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यह ज्यादा गंभीर तो नहीं परन्तु आप कुछ ढ़ीला महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः पुराने निवेश से मिलेगा बड़ा फायदा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आपका परिचय इसके साथ चूंकि थोड़े समय का है, इसलिए तुरन्त निर्णय ना लें। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लाएं, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः काम में क्षेत्र में होगा बदलाव
5 of 13
कर्क राशि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। आज आप पाएंगे कि आपका काम का क्षेत्र बदल दिया गया है। अथवा आप कोई नया काम भी पा सकते हैं। किसी न किसी प्रकार का बदलाव आपके साथ अवश्य ही होगा। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है ये तनाव क्षणिक है और आप जल्द ही इससे उभरने में कामयाब हो जाएंगें। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। अगर आपको ब्लडशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।