जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः यात्रा के कार्यक्रम में करना पड़ सकता है बदलाव
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानें। विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं।
वृष राशिः बहस करने की आदत पर काबू रखें
आज आप अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें।
मिथुन राशिः बदल सकते हैं अपना काम
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। आज आप अपने साथी से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी।जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें।
कर्क राशिः उपहार व धन का होगी प्राप्ति
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। शुरुआती हैरत के बाद आप भी उससे आकर्षित होंगे। आज उनके लिए सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिए उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो।