फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृष राशि वालों को अपना स्वभाव बदलने की जरूरत, जानें अपना राशिफल

Sun, 23 Apr 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 23 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 23th april
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राशिः यात्रा के कार्यक्रम में करना पड़ सकता है बदलाव

daily rashiphal 23th april
मेष राश‌ि

इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानें। विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं।

वृष रा‌‌‌शिः बहस करने की आदत पर काबू रखें

daily rashiphal 23th april
वृष राश‌ि

आज आप अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें।  आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः बदल सकते हैं अपना काम

daily rashiphal 23th april
म‌िथुन राश‌ि

करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। आज आप अपने साथी से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी।जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें।

विज्ञापन

कर्क राशिः उपहार व धन का ‌होगी प्राप्ति

daily rashiphal 23th april
कर्क राशि

आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। शुरुआती हैरत के बाद आप भी उससे आकर्षित होंगे। आज उनके लिए सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिए उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed