{"_id":"585bae1d4f1c1b501ae39486","slug":"daily-rashiphal-23rd-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुला राशि में चन्द्रमा का संचार आज 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
तुला राशि में चन्द्रमा का संचार आज 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
एस्ट्रोयोगी
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चन्द्रमा का गोचर शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, जानिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि: आज किसी बहस में ना पड़ें
मेष राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। आज आप एक ऐसे नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके भविष्य की सफलता में सहायक साबित होगा। यह आपका रोमांस पार्टनर भी हो सकता है इसके साथ अपने रिश्ते की संभावनाओं पर विचार करें, अपनी इच्छाओं और सपनों को इसके साथ शेयर करें। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं। खुद में सकारात्मक सोच लाएं और जीवन का आनंद लें।
वृष राशि: कोई खुशखबरी मिल सकती है
वृष राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। इसका यह भी कारण हो सकता है कि जिसके साथ आप साझेदारी करने जा रहे हैं वह व्यवसायिक तौर पर आपके बराबर का नहीं हो और बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। एक नया बच्चा जल्दी ही आपके परिवार में आ रहा है, जिसकी वजह से आपकी आत्मा को सन्तुष्टी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: रिश्तों में गलतफहमियां ना पैदा होने दें
मिथुन राशि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। आज आपकी नई चीजों का आविष्कार करने में दिलचस्पी बढे़गी। आज आप कुछ ऐसा बनाएंगे जो आपने पहले कभी ना बनाया हो। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: पदोन्नति मिल सकती है
कर्क राशि
आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। अपने मित्र की बातों पर ध्यान ना दे कर अपने साथी के प्रति वफादार बने रहें। तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं। अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे।