फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों का संपत्ति का हो सकता है नुकसान, जानें अपना राशिफल

Tue, 20 Jun 2017 07:37 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 20th june
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आज कोई नया व्यापार शुुरु सकते हैं

daily rashiphal 20th june
मेष राश‌ि

अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

वृष राश‌ि: आज अपने साथी का सहयोग मिलेगा

daily rashiphal 20th june
वृष राश‌ि

आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज आप जिसकी मदद करेंगे भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज नौकरी के मौके मिलने की संभावना है

daily rashiphal 20th june
म‌िथुन राश‌ि

अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें और देखें कि आपका बैंक अकाउंट किस तरीके से बढ़ता है। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है।   

विज्ञापन

कर्क राशि: स्वास्थ्य संबधी समस्या रहेगी

daily rashiphal 20th june
कर्क राशि

आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed