फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु के नक्षत्र शतभिषा में मंगल का हो रहा संचार, आज इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा

Tue, 20 Dec 2016 09:32 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 20 Dec 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 20th december
राश‌िचक्र
आज मंगल शतभ‌िषा नक्षत्र में आ रहे हैं ज‌िसके स्वामी ग्रह राहु हैं। राहु के नक्षत्र में मंगल का संचार आज आपकी राश‌ि के ल‌िए क‌ितना शुभ और अशुभ है जान‌िए।

मेष राशि: आज थोड़ी सावधानी बरतें

daily rashiphal 20th december
मेष राश‌ि
आज शाम आपको अपने कीमती सामान को ले कर थोड़ा डर लग सकता है जिसके कारण आप पहले से कुछ कदम उठाएं, आज चोरी होने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। आज संभव है कि आप ये महसूस करें कि काफी वित्तीय बहिर्गमन हो रहा है क्योंकि काफी समय से विदेशी मेहमान आपके साथ हो सकते हैं। हो सकता है कि ये खर्च आपको अभी भारी लगे लेकिन आगे चलकर ये आपके लिये फायदे का सौदा साबित होने वाला है। आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक हों मगर फिर भी आज आपको जांच करानी होगी।

वृष राशि: दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा

daily rashiphal 20th december
वृष राश‌ि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की ओर ध्यान दिया जाए जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। आज अपनी बोरियत से बाहर निकल कर ऐसा कुछ करें जिसकी कभी किसी ने आपसे अपेक्षा भी नहीं की थी। आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आप देखेंगे कि यदि आज आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी जितनी कि आपने अकेले कभी सोची भी नहीं होगी। अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: पैतृक संपत्ति को लेकर सावधान रहें

daily rashiphal 20th december
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। शारीरिक सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। आपकी ये योजना आपको बेहतर परिणाम की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन

कर्क राशि: ॠणों से छुटकारा मिल सकता है

daily rashiphal 20th december
कर्क राशि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे दें। आप अपनी भावनाओं को साथी के समक्ष अभिव्यक्त करें तो आप पायेंगे कि सामने वाले का भी वही हाल है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed