फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई का पहला दिन इन लोगों के लिए लाया है बड़ी खुशी, जानिए अपना राशिफल

Sat, 01 Jul 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Jul 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 1 july
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: लंबे समय से चली अा रही समस्या सुलेझेगी

daily rashiphal 1 july
मेष राश‌ि

आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

वृष राश‌ि: परिवार में परेशानी हो सकती है

daily rashiphal 1 july
वृष राश‌ि

आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं। व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान को और बेहतर करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: ऑफिस में सावधानी बरतें

daily rashiphal 1 july
म‌िथुन राश‌ि

घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आनलाइन के व्यवसाय में मौके मिलेंगे

daily rashiphal 1 july
कर्क राशि

आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी।         

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed