फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी का आखिरी दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें अपना राशिफल

Wed, 31 Jan 2018 08:27 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 31st january
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेेष राशि: विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं

daily rashifal or rashiphal 31st january
मेेष राशि

आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आप देखेंगे कि यदि आज आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी जितनी कि आपने अकेले कभी सोची भी नहीं होगी। आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस समय अपने विदेशी ग्राहकों पर ध्यान केन्द्रित करें। 

वृष राश‌ि: आज संयम बनाकर रखें

daily rashifal or rashiphal 31st january
वृष राश‌ि

आज आप अपनी कलात्मकता व उपलब्धियों के लिए और अधिक पहचान पाना चाहते हैं। आज आपको लगेगा कि आपके संस्थान में आपको उतनी पहचान नहीं मिलती जो कि मिलनी चाहिए। इस मुद्दे को अधिक ना बिगड़ने दें बल्कि इस बात का ध्यान रखें कि आपके बॉस को पता हो कि आप कितना काम करते हैं। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे। आप खुद का संयम बना के रखें। आप अपने साथी के साथ भी संयम बना के रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी

daily rashifal or rashiphal 31st january
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे और साथ ही अपने दोस्तों, परिजनों व सहकर्मियों से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपके आस-पास के लोग भी इस सकारात्मक बदलाव को देखेंगे। आपका आत्मविश्वास दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेगा किसी के साथ बहस में ना पड़ें। आप अपने अंदर छिपी बेहतरीन विशेषताओं को प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन

कर्क राशि: व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं

daily rashifal or rashiphal 31st january
कर्क राशि

हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। संबंधों में अधिक अपेक्षा के कारण कडुवाहट आ जाती है, किन्तु सच्चा प्यार करने वाले साथी, मित्र व संबंधी सदा साथ रहते हैं। यदि आप चिकित्सा या औषधि के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed