फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन 8 राशि वालों को भाग्य का सहारा मिलेगा, जानें अपना राशिफल

Fri, 26 Jan 2018 09:07 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 26th january
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: आज आपका पार्टनर नाराज हो सकता है

daily rashifal or rashiphal 26th january
मेष राश‌ि

आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। 

वृष राश‌ि: आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे

daily rashifal or rashiphal 26th january
वृष राश‌ि

कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: कानूनी मसले में फंस सकते हैं

daily rashifal or rashiphal 26th january
म‌िथुन राश‌ि

आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है लेकिन ज्यादा उत्तेजित होने का कोई कारण नही है क्योंकि इसकी व्यवस्था आप आसानी से कर लेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति सही तरीके से बढ़ते रहिए और इन कानूनी लड़ाईयों से बाहर निकलने का प्रयास कीजिये जिससे इस तनाव से बाहर निकल सकें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी

daily rashifal or rashiphal 26th january
कर्क राशि

आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। आप इसका अनुभव करें या न करें लेकिन आपके संस्थान में आपके साथ कार्य करने वाले लोगों का ध्यान आपकी कार्य कुशलता की ओर अवश्य रहता है। आप अपने कार्य को बेहतर अंजाम देते रहें और आप इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed