{"_id":"5a5f28bc4f1c1b805a8b477f","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-19th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन 7 राशि वालों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा, जानें अपना राशिफल ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन 7 राशि वालों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा, जानें अपना राशिफल
Fri, 19 Jan 2018 09:23 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: व्यवसाय में सुधार लाने की कोशिश करें
2 of 13
मेष राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। बाकी चीज़ों की देखभाल अपने आप हो जाएगी।व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई नया काम शुरू करें इससे पहले उन्हें जरूर पूरा कर लें जो पहले से ही हाथ में हैं। आज आपको व्यायाम और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।
वृष राशि: कोई दुर्घटना होने की संभावना है
3 of 13
वृष राशि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें, वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: अपने बजट को व्यवस्थित करें
4 of 13
मिथुन राशि
आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं।सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए, इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराए हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: अनापेक्षित प्रस्ताव को अचानक ही ना स्वीकारें
5 of 13
कर्क राशि
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे, लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।