लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका कोई करीबी मित्र अथवा आपके सगे संबंधी प्रेमी के प्रति आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको किसी की बात में ना आएं क्योंकि दूसरों की बातों का असर आप पर शीघ्र हो जाता है। आप सुनें सबकी लेकिन करें वही जो आपकी नजर में सही है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बिगड़ते प्रेम संबंधों में आज कुछ सुधार की गुंजाइश तो नजर आती है, लेकिन इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी जिद को छोड़कर यदि बातचीत की पहल करें तब भी मामला आगे बिगड़ने से रुक सकता है। किसी तीसरे के समझाने से कभी बात सुलझी नहीं है ।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): धीमी गति से चले आ रहे प्रेम संबंध आज कुछ रफ़्तार पकड सकते हैं और प्रेमी को लेकर आपके विवाह की चर्चा भी घर में चल सकती है। जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत करना चाहते हैं वह कर सकते हैं और मन की बात को समक्ष भी रख सकते हैं।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि पहले से ही आप किसी के साथ जुड़े हुए हैं तब आप फ़्लर्ट के चक्कर में ना पड़ें। समय और पैसा दोनों ही बेकार होगा। आपकी बदनामी होगी वह अलग। आपके प्रेमी को यदि इसके बारे में पता चलेगा तब वह आपसे बहुत ज्यादा नाराज हो सकता है।