लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप जोश से भरे रहेंगे। किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है। पारिवार के लिए आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। पार्टनर से आज प्यारी-प्यारी बातें होंगी। शादीशुदा लोग शॉपिंग पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): गुस्सा आज ज्यादा आ सकता है। प्रेमी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। स्थिति बेहतर होगी। आज मन शांत रखने की कोशिश करें। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी आएगी।