लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी के साथ आपका व्यवहार खराब हो सकता है। जिस कारण से लवर रूठ भी सकता है। झगड़ा ज्यादा न बढ़ाएं। जीवनसाथी का साथ और सुझाव व्यापार के नये रास्ते खोलेगा। लव बर्डस के बीच रूठना मनाना चलता रहेगा।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन उपयुक्त है। हर प्रकार की बात करने से आप लव रिलेशन में ताजगी महसूस करेंगे। आफिस के कार्यों के कारण लव पार्टनर से मिलने का समय नहीं निकाल पायेंगे। अचानक आपके कार्य गति पकड़ सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन अनुकूल है अपने प्रेम का इजहार करने के लिये। आप अपने लव रिलेशन को लेकर तनाव में थे। लेकिन आपकी इंटीमेसी अपने प्रेमी के साथ बनी रहेगी। किसी भी प्रकार का डर अपने मन से निकाल दें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मन विचलित हो रहा है। तनाव बना रहेगा जरूरत है सेल्फ कंट्रोल की। किसी भी प्रकार का अनैतिक बिहेवियर ओपोजिट सेक्स के साथी को पसन्द नहीं आयेगा। विवाहित दम्पति के जीवन में खुशियां आयेंगी। प्रेम के कुछ क्षण आपके जीवन में रस भर देंगे।