लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। हल्का-फुल्का तनाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन पूरी तरह से रोमांटिक रहेगा। प्यार में डूबे रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा जीवन में दिक्कत महसूस होगी क्योंकि एक दूसरे से किसी बात को लेकर शिकायत होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) अपने प्रेम जीवन को इंजॉय करेंगे। प्रिय से प्यार भरी बातें होंगी। रोमांस होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी मानसिक तौर पर भी आपसे जुड़ा रहेगा।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।