फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan On Shraddh Purnima: पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर

Sat, 06 Sep 2025 12:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 12:05 PM IST
सार

Pitru Paksha Par Chandra Grahan: द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी, मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा  और मोक्ष यानी समाप्ति 8 सितंबर की सुबह 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।

विज्ञापन
Chandra Grahan on Pitru Paksha First Day Effects on 12 Zodiac Sign chandra grahan ka rashiyon par prabhav
श्राद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: 7 सितंबर 2025 की रात को साल का तीसरा और सबसे खास चंद्र ग्रहण लगने वाला  है। यह ग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर हुआ और इसका खगोलीय प्रभाव कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी, मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा  और मोक्ष यानी समाप्ति 8 सितंबर की सुबह 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।


Bhado Purnima: क्या चंद्र ग्रहण के साथ रख सकते हैं पूर्णिमा का व्रत? जानें सही नियम
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। इस दौरान चंद्रमा की स्थिति बदलने से भावनाओं, मानसिक संतुलन और जीवन की दिशा पर सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं, इस चंद्र ग्रहण से कौन-कौन सी राशियाँ सबसे अधिक प्रभावित होंगी और उनसे निपटने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
Pitru Paksha 2025: पितरों को अर्पित न करें ये सब्जियां, असंतुष्ट रह जाते हैं पितृ

Chandra Grahan on Pitru Paksha First Day Effects on 12 Zodiac Sign chandra grahan ka rashiyon par prabhav
व्यवसाय करने वालों को साझेदारी में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
चंद्र ग्रहण आपके कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल ला सकता है। इस दौरान आपके गुस्से और आवेग पर काबू रखना बेहद ज़रूरी होगा। नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों से विवाद में पड़ सकते हैं, वहीं व्यवसाय करने वालों को साझेदारी में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में भी गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

सावधानी: बड़े निर्णय टालें, व्यर्थ की बहस से दूर रहें।
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं, मंगल मंत्र का जप करें।

Chandra Grahan on Pitru Paksha First Day Effects on 12 Zodiac Sign chandra grahan ka rashiyon par prabhav
वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
ग्रहण का असर आपकी आर्थिक स्थिति और संबंधों पर दिखाई देगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा, विशेषकर गले और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी की उपासना करें और कन्याओं को भोजन कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan on Pitru Paksha First Day Effects on 12 Zodiac Sign chandra grahan ka rashiyon par prabhav
कार्यस्थल पर विरोधियों की साजिशें सक्रिय हो सकती हैं । - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन जातकों के लिए यह ग्रहण करियर और मान-सम्मान के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों की साजिशें सक्रिय हो सकती हैं और मेहनत का पूरा फल मिलने में रुकावटें आएंगी। परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालांकि छात्रों के लिए यह समय आत्मचिंतन और पढ़ाई में गहराई से ध्यान लगाने का रहेगा।

सावधानी: किसी भी नए प्रोजेक्ट में जल्दबाज़ी न करें।
उपाय: भगवान विष्णु के “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
Chandra Grahan on Pitru Paksha First Day Effects on 12 Zodiac Sign chandra grahan ka rashiyon par prabhav
भावनाओं में असंतुलन रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
चंद्र ग्रहण आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। भावनाओं में असंतुलन रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। गृहस्थ जीवन में मतभेद और रिश्तों में दूरी संभव है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें।

सावधानी: मानसिक शांति बनाए रखें और ध्यान-योग का सहारा लें।
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध और शहद अर्पित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed