फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को मिलेगी सफलताएं

Mon, 01 May 2023 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 03:43 PM IST
सार

5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है इसका प्रभाव मनुष्यों के ऊपर अवश्य देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 on Buddha Purnima 3 Zodiac Sign Will Effects Lunar Eclipse Date Get Money Job Promotion
Chandra Grahan 2023: इस उपछाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगी। - फोटो : iStock
Chandra Grahan 2023 Date : वैशाख पूर्णिमा पर साल 2023 का दूसरा और साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण होगा। आपको बता दें कि बीते 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और अब 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है इसका प्रभाव मनुष्यों के ऊपर अवश्य देखने को मिलता है। इस बार यह चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में लग रहा है। वहीं इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दिन चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। इस तरह का योग 12 वर्षों के बाद बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 मई को चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, बुध, गुरु और राहु ये चारों ग्रह मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इस चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से तीन राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
Chandra Grahan 2023 on Buddha Purnima 3 Zodiac Sign Will Effects Lunar Eclipse Date Get Money Job Promotion
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि में चार ग्रहों के योग के दौरान लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में सफलताएं प्राप्ति हो सकती हैं। 
 
Chandra Grahan 2023 on Buddha Purnima 3 Zodiac Sign Will Effects Lunar Eclipse Date Get Money Job Promotion
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपके लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग साझेदारी में  हैं उनके लिए व्यापार में मुनाफा हासिल करने का अच्छा मौका होगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होने वाली है। आपकी नए योजनाएं फलीभूत होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 on Buddha Purnima 3 Zodiac Sign Will Effects Lunar Eclipse Date Get Money Job Promotion
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण में कई तरह की शुभ सूचनाएं मिल सकती है। आपके लिए चंद्र ग्रहण धन लाभ के बहुत सारे मौके मिलने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। रूका हुआ धन आपको मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed