{"_id":"681ae678e08c3094c90c044a","slug":"budhaditya-rajyoga-brings-progress-and-opportunities-for-these-6-signs-2025-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budhaditya Rajyoga: आज से शुरु हो रहा है बुधादित्य राजयोग, मेष समेत इन 5 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budhaditya Rajyoga: आज से शुरु हो रहा है बुधादित्य राजयोग, मेष समेत इन 5 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 07 May 2025 10:43 AM IST
सार
Budh Aditya Rajyog: 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में जाएंगे, जिसके कारण बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग 14 मई तक रहेगा
विज्ञापन
1 of 7
budhaditya rajyog 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Surya Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और बुध एक साथ किसी राशि में स्थित होते हैं, तो वह समय बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे "बुधादित्य राजयोग" कहा जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। इस समय में व्यक्ति के निर्णय क्षमता और संवाद कौशल में वृद्धि होती है, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में जाएंगे, जिसके कारण बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग 14 मई तक रहेगा और इस दौरान 6 राशियों के लिए खास रूप से लाभकारी रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोग अपनी दृढ़ता और साहस के लिए प्रसिद्ध होते हैं। बुधादित्य राजयोग का प्रभाव मेष राशि के पहले घर पर पड़ेगा, जिससे इनकी आत्मविश्वास और स्पष्टता में वृद्धि होगी। इस योग के कारण पेशेवर जीवन में इनिशिएटिव लेने और कड़े फैसले लेने में आपको कोई झिझक नहीं होगी, जिससे उच्च पद की प्राप्ति संभव हो सकती है। इसके अतिरिक्त, आपकी रचनात्मकता और बौद्धिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यह समय अपने करियर में बदलाव लाने या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। आत्मविकास के लिए यह बहुत ही उपयुक्त समय है।
3 of 7
budhaditya rajyog 2025
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के पांचवें घर में बुधादित्य राजयोग का प्रभाव पड़ेगा, जो रचनात्मकता, शिक्षा और रोमांस से संबंधित है। इस दौरान कन्या राशि वालों को अपनी हॉबी और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे अपने शैक्षिक और कलात्मक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस समय कला और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए यह समय उन्नति का है। साथ ही, परिवार के छोटे सदस्य या बच्चों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपको स्नेह व भावनात्मक समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपको शैक्षिक और रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
budhaditya rajyog 2025
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के दूसरे घर में बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो वित्त, परिवार और संवाद कौशल को प्रभावित करेगा। इस योग के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, और आपकी संवाद क्षमता भी मजबूत होगी। इससे आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे, जिससे व्यापार या निवेश के मामलों में लाभ हो सकता है। इस समय आपके पुराने संबंधों में सुधार होगा, खासकर उन लोगों से जिनसे कुछ मतभेद थे। आपको नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको बातचीत में शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
budhaditya rajyog 2025
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के चौथे घर में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो घर, संपत्ति और परिवार से संबंधित मामलों को प्रभावित करेगा। इस समय अचल संपत्ति में निवेश और संपत्ति के लेन-देन के मामले में सफलता मिलने की संभावना है। यह योग आपके परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनाने में मदद करेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस दौरान आपके करीबी और पार्टनर का समर्थन मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और करियर में सुधार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।