फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर, मेष समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 10 Jul 2025 12:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

Budh Gochar 2025: ज्योतिष में बुध और शनि दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनका खास प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन पर पड़ता है। बुध जहां बुद्धि, संवाद, गणित और व्यापार के कारक है, वहीं शनि न्याय के देवता है। वह कर्मों के आधार पर जातक को फल देते हैं।

विज्ञापन
budh nakshatra parivartan in july 2025 these zodiac singh wil be get more benefits
Budh Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Budh Gochar 2025: ज्योतिष में बुध और शनि दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनका खास प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन पर पड़ता है। बुध जहां बुद्धि, संवाद, गणित और व्यापार के कारक है, वहीं शनि न्याय के देवता है। वह कर्मों के आधार पर जातक को फल देते हैं। कुंडली में दोनों ही ग्रहों की शुभ स्थिति करियर में सफलता, व्यापार में लाभ और समाज में मान-सम्मान दिलाती हैं। हालांकि दोनों ग्रहों के गोचर का असर भी 12 राशियों पर पड़ता है।



दरअसल, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं। इस दौरान वह अन्य ग्रहों की राशि और नक्षत्र में गोचर करते हुए कुछ राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में एक बार फिर ऐसा संयोग जुलाई माह में बन रहा है, जब बुध शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

बता दें, ग्रहों के राजकुमार बुध 29 जुलाई 2025 को शाम 4 बजकर 17 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में आएंगे। यहां 22 अगस्त 2025 तक भी बुध बने रहेंगे। ऐसे में किन राशियों की किस्मत चमक सकती हैं, आइए जानते हैं।

budh nakshatra parivartan in july 2025 these zodiac singh wil be get more benefits
बुध के प्रभाव से आपका संवान बेहतर बनेगा जिससे कार्यक्षेत्र में लोग आपकी तारीफ करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों को व्यापार में धन लाभ हो सकता है। आपकी मार्केट में भी साख बढ़ेगी। जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

बुध के प्रभाव से आपका संवाद बेहतर बनेगा जिससे कार्यक्षेत्र में लोग आपकी तारीफ करेंगे। यही नहीं परिश्रम और प्रयास की प्रशंसा भी होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। नए घर में प्रवेश करने का योग भी बन सकता है।

budh nakshatra parivartan in july 2025 these zodiac singh wil be get more benefits
मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से आपको भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
budh nakshatra parivartan in july 2025 these zodiac singh wil be get more benefits
निवेश में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।


कन्या राशि वालों के लिए यह समय विशेष बदलाव लेकर आएगा। आपका जहां-तहां अटका धन था, वह आपको सीधा मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। निवेश में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

Guru Uday 2025: 100 वर्षों बाद बृहस्पति युवा अवस्था में गतिमान, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त प्रमोशन और पैसा

Kendra Trikona Rajyog: 30 साल बाद सावन में बन रहा केंद्र-त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed