फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: बुध का मीन राशि में गोचर, इन राशि वालों को करियर-कारोबार में होगा अच्छा लाभ

Thu, 27 Feb 2025 12:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Feb 2025 12:49 PM IST
सार

27 फरवरी 2025 को ही बुद्धि, वाणी के कारक और सभी ग्रहों में राजकुमार ग्रह बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Mercury Transit in Pisces 27 Feb  Know Positive Impact on Zodiac Signs
बुध का मीन राशि में गोचर और प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
आज फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है और आज, 27 फरवरी 2025 को ही बुद्धि, वाणी के कारक और सभी ग्रहों में राजकुमार ग्रह बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुधदेव कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए 27 फरवरी की रात 11 बजकर 28 मिनट पर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से कई राशि के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। बुध मीन राशि में 06 मई तक रहेंगे फिर इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का मीन राशि में प्रवेश करने से आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 

Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव

Budh Gochar 2025 Mercury Transit in Pisces 27 Feb  Know Positive Impact on Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
बुध के मीन राशि में गोचर करने से सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि के जातकों पर रहने वाला है। बुध का शुभ और सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। बुध के गोचर करने से आपके धन, कार्यक्षमता और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। नौकरी-पेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। निवेश संबंधी फैसलों से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आप इस दौरान अपने के लिए अच्छा-खासा धन एकत्रित करने में सफल होंगे। 

Lakshmi Narayan Rajyog: मीन राशि में होगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण, इन राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की

Budh Gochar 2025 Mercury Transit in Pisces 27 Feb  Know Positive Impact on Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध बहुत ही शुभ माने जाते हैं। आपकी कुंडली में यह छठे और नवम भाव के स्वामी हैं और बुध का मीन राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में हुआ है। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ नया करने की कोशिश में कामयाब होंगे। जमीन-जायदाद और वाहन का सुख मिलेगा। करियर में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

Shukra Vakri 2025: 2 मार्च से शुक्र मीन राशि में हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Mercury Transit in Pisces 27 Feb  Know Positive Impact on Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छा साबित होगा। आपकी कुंडली में बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर गंभीर रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह के संबंध में बातचीत हो सकती है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed