फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2024: 07 मार्च को बुध करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के सफल होंगे काम

Fri, 01 Mar 2024 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Mar 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 In Meen Rashi Mercury Transit Impact On All Zodiac Signs
Budh Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar 2024: नया माह मार्च शुरू हो गया है और इस माह सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं।  बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। बुध 07 मार्च को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर बुध ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि बुध ग्रह की नीच की राशि मानी जाती है। वहीं बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं और कन्या राशि में ही बुध उच्च के होते हैं जबकि मीन राशि में नीच के होते हैं। आइए जानते हैं बुध ग्रह के नीच राशि में प्रवेश करने का प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों पर पड़ेगा। 

Budh Gochar 2024 In Meen Rashi Mercury Transit Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। आपकी राशि में बुध ग्रह नवम भाव यानी भाग्य भाव में विराजमान होंगे। इस तरह से आपके लिए बुध का मीन राशि में गोचर आपको सफलता दिलाएगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। करियर में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आने वाला समय आपको धन लाभ और बेहतर मौके दिलाएगा। 

Budh Gochar 2024 In Meen Rashi Mercury Transit Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
 बुध ग्रह के अपनी मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक वार्ता की सफलता के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 In Meen Rashi Mercury Transit Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपको किसी के साथ झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। कर्ज के लेन-देन से भी बचें।
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 In Meen Rashi Mercury Transit Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
बुध का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में आपके जीवन में हर तरह की खुशियां और खुशहाली आने वाली है। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यलय में आप अपने कार्य कौशल के बल पर उच्च अधिकारियों की तरप से तारीफ पा सकते हैं। वाणी का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। निवेश से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed