{"_id":"6534a7cded0caa88ce02fa51","slug":"budh-gochar-2023-mercury-transit-in-tula-these-zodiac-signs-may-shine-brighter-in-business-and-job-2023-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2023: बुध का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2023: बुध का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Sun, 22 Oct 2023 10:13 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
mercury transit
महान ग्रह बुध कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके 19 अक्तूबर की सुबह 1 बजकर 16 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां ये 06 नवंबर की शाम 4 बजकर 25 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। तुला राशि में इनके प्रवेश का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो समय उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। ऐसे में किसी भी तरह के बड़े कर्ज के लेन-देन से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से काम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फलकारक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकते हैं। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद भी समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होनेसे बचाए। माता-पिता के स्वास्थ्यके प्रति भी चिंतनशील रहें।