{"_id":"64294ff373102cdfef044def","slug":"budh-gochar-2023-in-mesh-mercury-transit-in-aries-impact-on-all-zodiac-signs-2023-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercury Transit 2023: बुध का मेष राशि में गोचर ,जानिए सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mercury Transit 2023: बुध का मेष राशि में गोचर ,जानिए सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
Sun, 02 Apr 2023 03:21 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 02 Apr 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
mercury transit 2023: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 31 मार्च को दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां ये 7 जून तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी यात्रा के मध्य बुध 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 05 मिनट पर वक्री होंगे और पुनः 15 मई की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मार्गी होंगे। इनके राशि परिवर्तन का व्यापार क्षेत्र पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से चर्मरोग से सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से भी बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। शासन सत्ता का सहयोग तो मिलेगा किंतु उस सहयोग को पूरी तरह अपने पक्ष में ले। कठिनाई का सामना करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरफ से लाभदायक ही रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही पैतृक संपत्ति के लाभ का भी योग बना रहा है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के सर्वाधिक योग।