फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big astro prediction : जानें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कब आएंगे अच्छे दिन?

Fri, 21 Jun 2019 03:06 PM IST
Madhukar Mishra पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योतिर्विद्
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योतिर्विद् Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 21 Jun 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
big astro prediction about Rahul Gandhi Horoscope 2019
क्या कहती है राहुल गांधी की कुंडली? - फोटो : Rohit Jha

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दोपहर 02:35 पर दिल्ली में हुआ है। जिसके अनुसार राहुल गांधी का जन्म तुला लग्न में हुआ है और लग्न में बृहस्पति तथा भाग्य स्थान में सूर्य-मंगल विराजमान है, जो अकारक (खराब) होते हुए भी अनुकूल स्थिति में होने के कारण सामान्य रूप से शुभ फलदायी हैं। लग्नाधिपति शुक्र दशम घर में कर्क राशि में मजबूत पाया जा रहा है, जो शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।



इसके अलावा भाग्याधिपति बुध अष्टम भाव में होकर इस कुंडली के उत्तरार्ध के जीवन में कमजोर स्थिति को प्राप्त कर रहा है। जो थोड़ा कठिनाइयों का सूचक भी है। साथ ही साथ पंचम शनि जो जन्मपत्री का महत्वपूर्ण कारक ग्रह है और बौद्धिक क्षमता का मालिक भी वह सप्तम भाव में एक अस्थिर राशि में पाया जा रहा है। जो राहुल गांधी के बाल सुलभ, अस्थिर और अत्यधिक भावना प्रधान होने का सूचक है, क्योंकि शनि गुरु से दृष्ट है और गुरु भी चर राशि में पाया जा रहा है।

किस ग्रह के कारण करना पड़ रहा है संघर्ष?

big astro prediction about Rahul Gandhi Horoscope 2019
क्या कहती है राहुल गांधी की कुंडली? - फोटो : PTI

ऐसी स्थिति में बाल सुलभता और भावुकता राहुल गांधी के अंदर काफी ज्यादा है, लेकिन सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यहां पर यह है कि इस जन्मपत्री में अगर अकारक ग्रह अनुकूल स्थिति में या फिर कहें एक सामान्य फलदायी स्थिति में है, तो राजनीतिक जीवन में राहुल गांधी के संघर्ष का क्या कारण है? इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि इस जन्मपत्री के नवांश चक्र में अकारक (खराब) ग्रहों की अत्यधिक मजबूत स्थिति होना।

इस नवांश चक्र मे अकारक (खराब) ग्रह शनि-बुध और शुक्र उत्तरार्ध की जीवन में काफी मजबूत होते जा रहे हैं। नवांश चक्र वृश्चिक लग्न का है, जिसमें सूर्य खुद लग्न में एक जलीय राशि होने के कारण अत्यधिक कमजोर है और वहां पर शनि काफी प्रबल स्थिति में दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ एकादश भाव में शुक्र और सप्तम भाव में बुध काफी मजबूत स्थिति में कहा जाएगा। जो संघर्ष का सूचक है और इस जन्मपत्री में कठिनाई का सूचक है। यहां पर पंचमेश गुरु द्वादश भाव में चर राशि में पाया जा रहा है। 

इस कारण नहीं छिपा पाते कोई बात

big astro prediction about Rahul Gandhi Horoscope 2019
क्या कहती है राहुल गांधी की कुंडली?

यह गुरु एक कल्पनाशील और भावना प्रधान स्वभाव का परिचायक है तथा हमेशा काल्पनिक विचारों पर अपनी योजनाएं आधारित करने वाले व्यक्ति का परिचायक है। ऐसे व्यक्तियों के अंदर धैर्य की कमी होती है और रिश्तो में भावनात्मक महत्ता की आकांक्षा ज्यादा होती है। हालांकि ऐसे लोग अत्यधिक दिल के साफ होते हैं और कोई बात छुपा नहीं पाते हैं। इनके अंदर बहुत ज्यादा डिप्लोमेसी की कमी होती है। इस कारण राजनीति में सफल होने में कठिनाई होती है। फिर भी 12वें घर का गुरु बहुत हद तक चीजें विरासत में दे देता है। जिसके आधार पर आदमी अपना जीवन उसी विरासत को संभालने मे लगा देता है। लेकिन खुद के दम पर व्यावहारिक रूप से कुछ हद तक कमजोर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों मिली हार और अब आगे क्या होगा?

big astro prediction about Rahul Gandhi Horoscope 2019
क्या कहती है राहुल गांधी की कुंडली?

अभी वर्तमान में यही उपरोक्त ग्रहों की स्थितियां इनके असफलता और हार का कारण रहा क्योंकि ऐसे व्यक्ति बहुत ज्यादा अपने अधीनस्थ लोगों पर प्रभावी नहीं हो पाते हैं, अतः पार्टी में बहुत सारी चीजें इनकी कंट्रोल में नहीं आ पाती है। ऐसे में इनके अंदर संगठन को मजबूत करने की क्षमता में  कमी कही जाएगी। 

वर्तमान समय में राहुल गांधी 49 वर्ष की अवस्था पूर्ण कर ले गए हैं और 50 वर्ष में प्रवेश कर गए हैं 50 वे वर्ष की जो वर्ष कुंडली है। वृषभ लग्न की बन रही है और वृषभ लग्न में लग्न में शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र का है। चंद्रमा भाग्य स्थान में सूर्य के नक्षत्र का है। सूर्य चक्र के दूसरे घर में मंगल के नक्षत्र का है और मंगल और बुध वहीं बैठे हैं। दोनों ही बृहस्पति के नक्षत्र में पाए जा रहे हैं और बृहस्पति से षडाष्टक योग बना रहे हैं। 

इस स्थिति में महत्वपूर्ण बात यह है कि जो कारक ग्रह शुक्र और बुध दोनों ही बहुत ही निर्बल अवस्था में है यानी लग्नाधिपति और पंचमेश दोनों बहुत ही निर्बल अवस्था में है और अकारक (खराब) ग्रह मंगल-सूर्य एवं बृहस्पति काफी मजबूत है, जो राहुल गांधी के आत्मबल में कमी ला सकते हैं और राहुल गांधी को सही ढंग से निर्णय लेने में भी कठिनाइयां हो सकती है।

विज्ञापन

संकट के समय इन लोगों का मिलेगा साथ

big astro prediction about Rahul Gandhi Horoscope 2019
क्या कहती है राहुल गांधी की कुंडली?

अगर इस वर्ष कुंडली के नवमांश चक्र पर बात करें तो इस वर्ष कुंडली का मेष लग्न का नवांश चक्र बन रहा है और एकादश भाव में चंद्रमा बृहस्पति एक अच्छा योग बना रहा है। साथ ही साथ तृतीय भाव में मंगल, शुक्र व बुध ही सामान्य रूप से राजनीति में सामान्य स्थिति का सूचक तो है, लेकिन अष्टम भाव में पंचमेश सूर्य का शनि व केतु के साथ पाया जाना, अत्यधिक आत्मबल में गिरावट का सूचक है और सही मायने में संगठन के पूर्ण रूप से नियंत्रण कर पाने में असमर्थता सूचक है।

बावजूद इसके चतुर्थ भाव का स्वामी चंद्रमा गुरु के साथ मजबूत स्थिति में है और साथ ही साथ चंद्रमा का नक्षत्राधिपति मंगल भी मजबूत स्थिति में है। ऐसी स्थिति में राहुल गांधी को माता और बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। और परोक्ष रूप से माता और बहन पार्टी को संगठित करने में सक्षम होंगे लेकिन व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी का आत्मबल कमजोर होता देखने को मिलेगा। हां यह बात जरूर है कि पार्टी के अंदर बहन का और माता का बहुत ज्यादा सक्रियता देखने को मिलेगी। जिसका लाभ भी राहुल गांधी को मिलेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed