{"_id":"5b2630584f1c1b254d8b6e6b","slug":"astrology-weekly-horoscope-18th-june-2018-to-24th-june-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जून के इस हफ्ते में 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानिए इस सप्ताह का अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
जून के इस हफ्ते में 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानिए इस सप्ताह का अपना राशिफल
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
मेष राशि- इस सप्ताह आप व्यस्त रहने वाले हैं। जहां एक ओर कार्य क्षेत्र में आपकी आवश्यकता होगी, वहीं पारिवारिक जीवन को भी समय देने की जरुरत होगी। अतः आपको इस सप्ताह सामंजस्यपूर्ण तरीके से कार्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप की प्रतिभा का लोहा माना जाएगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप स्वयं किसी षड्यंत्र का शिकार ना हो जाए। परिवार में खुशी रहेगी और आप पूरी फैमिली को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं। इस दौरान आपके भाई-बहन भी आनंदित रहेंगे। संतान पूर्ण सुख अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी प्रसन्नचित रहकर अपना कार्य करेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी हालांकि खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृष राशि- इस सप्ताह आपकी मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, साथ ही आप व्यस्त रहेंगे और कुछ यात्राएं भी करेंगे। स्वयं प्रयासों से धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक यात्रा अथवा बाहर की चीजें खाने के कारण कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशियों को देने वाला सिद्ध होगा और प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्यों से आपको लाभ होगा। यदि आप सरकारी क्षेत्र में है तो आपके लिए अच्छा समय है। अन्य क्षेत्र के लोगों को थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। भाई-बहनों से अच्छा व्यवहार करें। संतान उन्नति करेगी और विद्यार्थी वर्ग भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होगा। आमदनी में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि- इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि के बल पर अनेक मुश्किल कार्यों को सफलतापूर्वक कर पाने में सक्षम होंगे, लेकिन मन में किसी बात को लेकर अफसोस भी रह सकता है। आपको इस स्थिति से बाहर निकलना चाहिए। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और कुटुंब जनों के साथ कहीं घूमने का विचार बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में मिला-जुला समय रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए, विशेष रूप से गर्म मसाले और तली-भुनी चीजों से परहेज करना ही बेहतर विकल्प होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। संतान संस्कारवान रहेगी और विद्यार्थी वर्ग भी पढ़ाई में ज्यादा रुचि दिखाएंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- आपका मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है क्योंकि आप एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । किस कार्य को पहले करना है और किसको बाद में इसको समझने में आपको समय लगेगा। आपके लिए आवश्यक होगा कि आप ध्यान अथवा मेडिटेशन का सहारा लें। इससे आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी और आप अच्छे निर्णय ले पाएंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने की पूरी संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन भी इस सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है। आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रहेंगे और यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।