शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन..
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों को ख़ुद को काबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। ताजा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजगी बनाए रखें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
वृष राशि- जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों से किसी भी कीमत पर पल्ला न झाड़ें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकता है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मिथुन राशि- आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। दफ़्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं; इसलिए तैयार रहें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
कर्क राशि- जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपका वैवाहिक जीवन एक कभी न समाप्त होने वाले प्यार के सुनहरे पलों के साथ सुंदर बदलाव लेगा।