फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Mon, 18 Jun 2018 07:57 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 18 Jun 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
astrology daily rashifal 18th june 2018 horoscope
सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन..

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 18th june 2018 horoscope

मेष राशि- रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। छुट्टी के दिन भी दफ़्तर का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 18th june 2018 horoscope

वृष राशि-आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 18th june 2018 horoscope

मिथुन राशि- जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 18th june 2018 horoscope

कर्क राशि- मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed