Lucky Zodiac Sign: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है, जो ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस महीने में सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। वहीं इस माह में शनि मंगल ग्रह के साथ 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण भी होगा। ऐसे में ग्रहों के प्रभाव से अप्रैल महीने में कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इन जातकों को करियर, नौकरी, निवेश, प्रेम जीवन और शिक्षा में कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...
Lucky Zodiac Sign: अप्रैल महीना इन चार राशि वालों के लिए रहेगा लकी, हर कार्य में मिलेगी मनचाही सफलता
Lucky Zodiac Sign: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है, जो ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस महीने में सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
अप्रैल महीना आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। सभी अटके काम पूरे होंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। माह के दूसरे सप्ताह में किसी मित्र अथवा शुभचिंतक की मदद से करियर-कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। व्यापारियों को बेहतरीन डील्स मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन रमेगा। तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त होगा। निवेश में मनचाहा लाभ संभव है।
सिंह राशि
अप्रैल महीना आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। जिन लोगों के साथ आपके मतभेद बने हुए थे, संवाद के जरिए उनके साथ सामंजस्य बनाने में काफी हद तक कामयाब हो जाएंगे। आपको अपनी नियमित आमदनी के मुकाबले बहुत बड़ा लाभ भी मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि
इस माह कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थल पर आपकी लोकप्रियता का ग्राफ और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक तंगी से परेशान लोग राहत महसूस करेंगे। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार की दृष्टि से तो शुभ रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। सिंगल लोगों के लिए समय शुभ रहने वाला है।
मकर राशि
माह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़े किसी अच्छी खबर से होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महीने के कुछ दिन आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। माह के मध्य में आपका रुझान नई चीजों को सीखने की ओर रहेगा। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं, सुख-संपत्ति और सफलता की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।