फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Meaning: सपने में दिखें ये पांच चीजें, तो समझिए होने वाली है आपकी शादी

Fri, 29 Nov 2024 11:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 29 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

Dream Meaning: हर व्यक्ति सोते समय कोई न कोई सपना अवश्य देखता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो मानव जीवन से जुड़ी है। माना जाता है कि अक्सर दिनचर्या से जुड़ी घटनाओं को सपने में देखा जाता है। 

विज्ञापन
according to swapna shastra these five dream are connect from wedding
स्वप्न शास्त्र - फोटो : freepik

Dream Meaning: हर व्यक्ति सोते समय कोई न कोई सपना अवश्य देखता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो मानव जीवन से जुड़ी है। माना जाता है कि अक्सर दिनचर्या से जुड़ी घटनाओं को सपने में देखा जाता है। लेकिन कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसका अर्थ जानने की जिज्ञासा मन में बनी रहती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देखी जाने वाली कुछ चीजें व्यक्ति के भविष्य में मिलने वाले लाभ से जुड़ी होती हैं। दरअसल, स्वप्न शास्त्र एक विद्या है, जिसमें अच्छे बुरे सभी सपनों का उल्लेख है। इसके आधार पर यदि कोई व्यक्ति सपने में गुलाब का फूल देखता है, तो यह बहुत ही शुभ है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। ऐसे ही कई अन्य सपनों का उल्लेख स्वप्न शास्त्र में किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

according to swapna shastra these five dream are connect from wedding
स्वप्न शास्त्र - फोटो : freepik

बांसुरी देखना
अगर आप सपने में बांसुरी देखते हैं, तो यह बेहद शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र में इसे खुशखबरी का संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

according to swapna shastra these five dream are connect from wedding
स्वप्न शास्त्र - फोटो : अमर उजाला

नाव की सवारी
वैसे तो सपने में कई चीजों को देखा जाता है परंतु नाव का देखना बेहद कल्याणकारी होता है। इसका अर्थ है कि जल्द आपकी शादी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to swapna shastra these five dream are connect from wedding
स्वप्न शास्त्र - फोटो : amarujala.com

सोना खरीदना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खरीदारी करते स्वयं को देखना लाभ से जुड़ा होता है। इस दौरान यदि आप सोना खरीदते हुए खुद को देखते हैं, तो यह और भी खास है। इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको करियर में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
according to swapna shastra these five dream are connect from wedding
स्वप्न शास्त्र - फोटो : freepik

नृत्य करते देखना
अक्सर हम सभी सपने में खुद को नृत्य करते हुए देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अर्थ है क्या है। स्वप्न शास्त्र में इसे खुशखबरी का संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed